{"_id":"5f2b1f3e8ebc3eabe67b3498","slug":"political-shrinagar-news-jmu215914562","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर पाबंदियों के बीच मनाया गया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर पाबंदियों के बीच मनाया गया जश्न
विज्ञापन
श्रीनगर। अनुच्छेद 370 हटाने की पहली वर्षगांठ कश्मीर घाटी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। भाजपा कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घरों में तिरंगे फहराए गए। मिठाइयां भी बांटी गईं। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने भारत जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए।
श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अलताफ ठाकुर ने कहा कि आज खुशियां इसलिए मनाई जा रही हैं क्योंकि कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा हो रहा है और साथ ही घाटी अमन की ओर लौट रही है। एक विधान, एक प्रधान और एक निशान
का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई लोगों की राजनीति अनुच्छेद 370 और 35 ए पर ही चलती थी। महबूबा मुफ्ती की ओर इशारा करते हुए अलताफ ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि इसके हटने से हाथ क्या पूरा जिस्म जल जाएगा और देश का तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा लेकिन आज यहां सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता देश का झंडा फहरा रहे हैं।
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अगुवाई में होने वाली मीटिंग को लेकर प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियों पर अलताफ ने कहा कि यही वह राजनीतिक दल है जिनके लोगों को पिछले वर्ष 5 अगस्त से पहले ही बंद रखा गया था और एक भी पत्थर नहीं चला था। इस बार भी सरकार को कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। इसलिए यह कदम उठाए गए हैं। अल्ताफ ने कहा कि जिन लोगों ने आज के दिन काले झंडे फहराने का आह्वान किया था, उन्हें समझ लेना चाहिए काला झंडा आईएसआईएस का है और कहीं वो आईएसआईएस का समर्थन तो नहीं कर रहे।
-यहां भी रहा जश्न का माहौल
इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले हंदवाड़ा में भाजपा नेता जावेद कुरैशी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और पटाखे चलाकर जश्न मनाया। गांदरबल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने सड़क पर उतरकर तिरंगा फहराया और अकेले मार्च किया। इसके अलावा बारामुला, कुपवाड़ा, उड़ी, बडगाम के साथ-साथ दक्षिणी कश्मीर के हर जिले में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किया गए।
----
अनंतनाग में कई जगह समारोह
अनंतनाग। 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने खानबल, मट्टन और पहलगाम में समारोह आयोजित कर तिरंगा फहराया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां भी बांटीं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोफी यूसुफ ने 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि 370 हटने से अब क्षेत्रीय दलों का राजनीतिक एकाधिकार समाप्त हो गया है क्योंकि इन क्षेत्रीय दलों ने दशकों से जम्मू और कश्मीर के लोगों को लूटा है।