फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police returned 75 thousand rupees from a woman after cheating

Pauri News: पुलिस ने महिला से ठगी के 75 हजार रकम कराए वापस

Fri, 24 Jan 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Police returned 75 thousand rupees from a woman after cheating

विज्ञापन
देवप्रयाग। साइबर पुलिस ने यहां बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक महिला से सहायता योजना के नाम पर ठगे गए 74998 रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि 18 जनवरी 2025 को अपने मायके गोर्तिकांडा आई महिला से प्रसूति सहायता योजना के नाम पर साइबर ठगों द्वारा ठगी की गई थी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने देवप्रयाग थाने में उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल से की। जिस पर उन्होंने तत्काल इस संबंध में जनपद साइबर सेल से संपर्क किया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल व उपाधीक्षक नरेंद्र नगर के निर्देशों पर तत्काल अग्रिम कार्रवाई की गई। जांच-पड़ताल के बाद साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को उसके 74998 रुपये वापस कराए। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने कहा कि साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन हर्बल जीवन उत्पादों, वस्तुओं को बेचने, व्हाट्सएप पर लॉटरी योजनाएं, फर्जी बिजली काटने की धमकियां, टिकट बुकिंग रद्द करना, होटल बुकिंग के नाम सहित अन्य मामलों में आम लोगों के साथ ठगी की जा रही है। ऐसे में लोग अज्ञात स्रोतों से आने वाली कॉल और संदेशों के संबंध में सावधानी बरतें। साथ ही पासवर्ड, ओटीपी जैसी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed