फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   phd entrance exam of garhwal university today

गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा आज

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
phd entrance exam of garhwal university today
आज एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (सत्र 2021-22) दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में स्थित पांच परीक्षा केंद्रों में होगी। 42 विषयों में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए दो हजार 400 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा होगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा हेतु विश्वविद्यालय ने दिल्ली सहित देहरादून, टिहरी एवं श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। दिल्ली में रामानुजन कॉलेज कालकाजी और देहरादून में 2 परीक्षा केंद्र डीएवी (पीजी) कॉलेज व डीबीएस (पीजी) कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि श्रीनगर में बिड़ला परिसर व टिहरी में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां गढ़वाल केंद्रीय विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का छात्र दो साल से अधिक समय से इंतजार कर रहे थे। इसके लिए दिसंबर में विवि की ओर से ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरवाए गए थे। विवि इस बार 202 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करा रहा है, जिसमें 150 सीटें विवि के तीनों परिसरों व 52 सीटें संबद्ध कॉलेजों के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed