{"_id":"679d07cdeec6acc274066e96","slug":"people-upset-due-to-lack-of-flood-protection-wall-on-alaknanda-banks-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-608232-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अलकनंदा किनारे बाढ़ सुरक्षा दीवार न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अलकनंदा किनारे बाढ़ सुरक्षा दीवार न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अलकनंदा नदी किनारे कई स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण न होने से लोग सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे स्थित बस्तियों, कृषि भूमि आदि की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है।
क्षेत्र में श्रीकोट गंगानाली, घस्या महादेव, वैद्यगांव, नकोट आदि सहित कीर्तिनगर क्षेत्र के मंगसू चौरास, मलेथा, लक्षमोली, बागवान आदि स्थानों पर अलकनंदा किनारे बाढ़ सुरक्षा दीवार नहीं है। जिस कारण बरसात में नदी के कटाव से बस्तियों, कृषि भूमि आदि को खतरा बना रहता है। श्रीकोट गंगानाली में अलकनंदा के किनारे सरस्वती विद्यामंदिर, होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, स्टेडियम सहित आवासीय बस्तियां भी हैं। लेकिन आज तक यहां बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हो पाया है। यही समस्या बैद्यगांव और नकोट आदि क्षेत्रों में भी बनी हुई हैं। सुरक्षा दीवार न होने से बरसात के दिनों में लोग आए दिन दहशत में रातें बिताते हैं।
सिंचाई खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि सुरक्षा दीवार के लिए शासन को स्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू किया जाएगा। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र के मंगसू चौरास, लक्षमोली, जुयालगढ़, मलेथा व बागवान आदि जगहों पर अलकनंदा नदी के कटाव से ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि खतरे की जद में हैं। जबकि कुछ स्थानों पर आवासीय बस्तियों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने शासन प्रशासन से नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। वहीं सिंचाई विभाग कीर्तिनगर के सहायक अभियंता मंगल सिंह ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए अभी उनके पास कोई प्रस्ताव नहीं आए हैं। अगर प्रस्ताव आया तो शीघ्र कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।