{"_id":"673f6aa8e874dc467d0d1182","slug":"people-danced-on-hema-karasis-aanchhari-and-narsingh-jagar-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-553217-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हेमा करासी के आंछरी और नृसिंह जागर पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हेमा करासी के आंछरी और नृसिंह जागर पर झूमे लोग
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों व जागरों की धूम रही। ठंड के बावजूद दर्शक देर रात तक मैदान में जमे रहे।
बुधवार को मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या जागर गायिका हेमा के नाम रही। उन्होंने आंछरी, नृसिंह जागर गाए तो लोग पंडाल में झूमने लगे। अमरा बांध, जाग नंदा, गिरातोली गिर गेंदुआ, मेरी बामणी जैसे गीतों को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मातबर सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन सुनील कोटियाल द्वारा किया गया। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के पीटीए अध्यक्ष कुशला नाथ ने बैकुंठ चतुर्दशी मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर क्षेत्रीय विधायक व काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया है।
झूले, चरखी और दुकानें 23 तक सजी रहेंगी
श्रीनगर। सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का समापन हो चुका है, लेकिन यहां आवास विकास मैदान में लगे झूले, चरखी व दुकानों का समय तीन दिन ओर बढ़ा दिया गया है। नगर निगम श्रीनगर के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि 23 नवंबर तक मेला स्थल पर दुकानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। इस बीच लोग यहां पहुंचकर खरीदारी कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को भी मेला स्थल पर खरीदारी करने के लिए भारी संख्या में नगर क्षेत्र व आसपास के गांवों से लोग पहुंचे। संवाद