फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People are troubled due to lack of NICU ward in the sub-district hospital

Pauri News: उपजिला चिकित्सालय में एनआईसीयू वार्ड न होने से लोग परेशान

Fri, 08 Aug 2025 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to lack of NICU ward in the sub-district hospital
श्रीनगर। राजकीय उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में दो बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं लेकिन यहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू वार्ड) की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में गंभीर रूप से बीमार नवजात बच्चों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की ओर से चिकित्सालय में लंबे समय से एनआईसीयू वार्ड की मांग की जा रही है बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।उपजिला चिकित्सालय स्थित बाल रोग विभाग में उपचार के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार नवजातों कोउपचार देने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ऐसे मामलों में बच्चों को श्रीनगर बेस अस्पताल, ऋषिकेश एम्स या फिर देहरादून रेफर करना पड़ता है। इससे तीमारदारों को समय की बर्बादी के साथ ही आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। साथ ही बच्चों की जान का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से अस्पताल में एनआईसीयू वार्ड स्थापित करने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो सकी है। उन्होंने शासन और स्वास्थ्य विभाग से इस दिशा में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन






उपजिला चिकित्सालय का हाल ही में स्वास्थ्य निदेशक ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने यहां एनआईसीयू वार्ड की आवश्यकता बताई। जरूरत को देखते हुए चार वार्ड के एनआईसीयू वार्ड खोलने का विचार किया जा रहा है। इससे पहले यहां प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो इसका प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


विमल गुसाईं, सीएमएस, उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed