{"_id":"6ad8ba284829a9aa2e057711","slug":"peethadhishwar-shankar-bharati-swami-welcomed-in-srinagar-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127678-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पीठाधीश्वर शंकर भारती स्वामी का श्रीनगर में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पीठाधीश्वर शंकर भारती स्वामी का श्रीनगर में स्वागत
Wed, 21 Oct 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। योगानंदेश्वर सरस्वती मठ मैसूर के पीठाधीश्वर शंकर भारती स्वामी के श्रीनगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने घसियामहादेव स्थित कटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया साथ ही संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने वेद ऋचाओं का पाठ किया। महंत महेश गिरी व समाज सेवी भोपाल सिंह चौधरी ने स्वामी शंकर भारती का फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वामी शंकर भारती ने कहा कि वह भारत भ्रमण पर हैं और जहां-जहां आदि गुरु शंकराचार्य गए उन स्थानों पर जाकर प्रमाणों के संकलन का कार्य भी कर रहे हैं। अब आठ राज्यों का भ्रमण करना बाकी है। बुधवार को वह समाज सेवी भोपाल चौधरी के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। साथ में उनके शिष्यों व संतों सहित 20 अन्य लोग शामिल हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। संवाद