फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Payment not received even after five years of road construction

ग्रामीणों को मुआवजा देना भूला लोनिवि बैजरों

Fri, 30 Oct 2020 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Payment not received even after five years of road construction
मटेला तल्ला-कमलिया मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद साल बाद भी लोनिवि बैजरों ने प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिया। तहसील थलीसैंण के गांवों के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर लोनिवि के मुख्य अभियंता गढ़वाल मंडल व अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द मुआवजा न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आदित्यराम, सदानंद, लेखराम व रमेश चंद्र ने बताया कि वर्ष 2015-16 में मटेला तल्ला-कमलिया मार्ग का निर्माण पूरा हो गया था। 15 किमी लंबे इस मार्ग निर्माण में मटेला तल्ला, रणघेरा, बदाड़ू, डुमलोट, भिड़कोट, बयेड़ा व कमलिया गांवों के 45 परिवारों की भूमि ली गई थी। इसकी कुल मुआवजा राशि 41 लाख 56 हजार थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी ग्रामीणों को मुआवजा राशि नहीं मिली। लोनिवि बैजरों के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण नाबार्ड के तहत किया गया था। सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत पूरी धनराशि निर्माण कार्य में खर्च हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को मुआवजा देने की कार्रवाई नए सिरे से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed