फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri woman accused husband and mother-in-law of dowry harassment

Pauri News: पौड़ी की महिला ने पति व सास पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sun, 10 Aug 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pauri woman accused husband and mother-in-law of dowry harassment
पौड़ी। दिल्ली में पौड़ी की एक महिला के साथ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की घटना सामने आई है। पीड़िता ने पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। साथ ही पति अप्रैल 2024 में चाकू से जानलेवा हमला कर चुका है। पीड़िता ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में भी की है। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने मामले को महिला हेल्प डेस्क को भेज दिया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पौड़ी के एमआईसी रोड निवासी तृप्ति नेगी ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि उसका विवाह 23 अप्रैल 2016 को मधु विहार दिल्ली निवासी मनोज नेगी से पौड़ी एक वेंडिंग प्वाइंट में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति व सास उस पर दहेज लिए दबाव बनाने लगे। बताया कि पति कई बार मारपीट करता है। बीते 22 अप्रैल 2024 को पति ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया। जिससे सोसाइटी के लोगों, सुरक्षा गार्ड व अन्य ने बीच बचाव किया था। मामले की सूचना पर थाना मधु विहार पुलिस आई और थाने में पति ने माफी मांग ली थी। बताया कि बीते 20 मई 2025 को आम्रपाली अपार्टमेंट में पति ने मारपीट की। ससुर व एक अन्य ने सुलह करवाई। बताया कि पति मनोज नेगी उससे शादी करने से पहले शादीशुदा था। पहली पत्नी से तलाक के बाद उससे विवाह किया था। पीड़िता ने पति पर कार्यालय की एक महिला सहकर्मी से अवैध संबंध का आरोप भी लगाया। बताया कि तीन अगस्त 2025 की रात पति ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। बताया कि इसके बाद वह रातभर डर के साऐ में रही। चार अगस्त की सुबह खिड़की से पड़ोसी को 100 नंबर पर कॉल करवाकर पुलिस बुलवाई। मधु विहार थाना पुलिस आई। मेडिकल के बावजूद पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई। जिसके बाद थाने से ही वह बहन के घर गई। वहां से देहरादून और देहरादून से किसी तरह पौड़ी अपने मायके पहुंची है। बताया कि मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा दी है। इधर, कोतवाल पौड़ी कमलेश शर्मा ने बताया कि मामले को पुलिस की महिला हेल्प डेस्क को भेज दिया गया है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी अनीता नेगी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर जल्द ही काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed