{"_id":"661526e3730914f3360e729e","slug":"pauri-till-now-1566-elderly-and-disabled-voters-have-voted-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-103811-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: घर-घर पहुंची पोलिंग पार्टियों ने डलवाए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: घर-घर पहुंची पोलिंग पार्टियों ने डलवाए वोट
Tue, 09 Apr 2024 08:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 09 Apr 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
टिहरी जिले में 171, उत्तरकाशी में 162, रुद्रप्रयाग में 74 और पौड़ी में 214 ने किया मतदान
निर्वाचन ड्यूटी में लगे 14 कार्मिकों ने भी पोस्टल बैलेट से डाले वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। इसके तहत पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर मतदान करवा रही हैं। इसके तहत मंगलवार को टिहरी जिले में 171, उत्तरकाशी में 162, रुद्रप्रयाग में 74 और पौड़ी जिले में 214 ने मतदान किए।
पौड़ी जिले की छह विधान सभा सीटों के लिए 1711 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के सापेक्ष 1566 मतदाता वोट डाल चुके हैं। सहायक नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जिले में 214 ने मतदान किया। दूसरी ओर निर्वाचन ड्यूटी में तैनात 14 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
नई टिहरी। यहां 40 मतदान पार्टियों ने घर-घर जाकर 49 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के 122 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि नौ अप्रैल को घनसाली विधानसभा में 75, देवप्रयाग में 26 ने वोट डाले, जिनमें तेगड़ की 104 वर्षीय भगदेई देवी सहित 11 दिव्यांग मतदाता शामिल रहे। वहीं नरेंद्रनगर में 39, प्रतापनगर में 18, टिहरी विधानसभा सीट पर 13 वोट पड़े।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले की दोनों विस क्षेत्र में दूसरे दिन 74 ने मतदान किया। पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा में 29 और रुद्रप्रयाग विधानसभा में 45 मतदाताओं ने मतदान किया। अभी तक दोनों विस में कुल 238 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से वोट दे चुके हैं।
उत्तरकाशी। जिले में 162 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें से 107 बुजुर्ग एवं 55 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में दो दिन में 421 मतदाता होम वोटिंग कर चुके हैं।