फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Pauri's hero hero in the freedom struggle'

स्वतंत्रता संग्राम, देश की सुरक्षा में अग्रिणी रहे पौड़ी के वीर नायक: डा. हरक सिंह

Sun, 16 Aug 2020 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
'Pauri's hero hero in the freedom struggle'
पौड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम हो या देश की सुरक्षा हर मोर्चे पर पौड़ी जिले के वीरों का योगदान अतुलनीय रहा है। वहीं मंडलायुक्त व आईजी गढ़वाल ने भी मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदेश के वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. रावत ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पहली बार स्वतंत्रता दिवस सूक्ष्म रूप में मनाया जा रहा है, लेकिन पूरा देश कोरोना से निपटने के लिए तैयार है। इस मौके पर विधायक मुकेश कोली व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद रांसी खेल मैदान परिसर में डॉ. हरक सिंह रावत सहित सभी अतिथियों ने बुरांश, तेजपत्ता व देवदार आदि के पौधे रोपे। उधर, मंडल मुख्यालय पौड़ी में आयुक्त रविनाथ रमन ने तिरंगे को सलामी दी। आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने मुख्यालय पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल व एसडीएम एसएस राणा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed