{"_id":"6928473b675d1eaa3a0ed312","slug":"pauri-orders-to-kill-leopard-in-dobhal-dhandhari-village-shooter-deployed-pauri-news-c-51-1-pri1002-112309-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी : डोभाल ढांढरी गांव में गुलदार को मारने के आदेश, शूटर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी : डोभाल ढांढरी गांव में गुलदार को मारने के आदेश, शूटर तैनात
Thu, 27 Nov 2025 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गुलदार को मारने की मांग के लिए पांच दिनों धरने पर बैठे थे लोग
आदेश के बाद लोगों ने आंदोलन किया स्थगित
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेता गणेश गोदियाल और डॉ. हरक सिंह रावत भी पहुंचे गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार को मारने के आदेश जारी हो गए हैं। वहीं गुलदार को मारने की मांग के लिए पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे लोगों ने आदेश के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। वन विभाग ने विभागीय शूटर को गांव में तैनात कर दिया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भी ढांडरी गांव पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना।
बीते 21 नवंबर को डोभाल ढांढरी में गांव के पास घास काटते समय एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही लोगों में आक्रोश बना हुआ था। उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए बीते बुधवार को आक्रोशित लोगों ने पौड़ी-श्रीनगर हाईवे जाम कर 24 घंटे में गुलदार को मारने की मांग उठाई थी। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि प्रभावित गांव में गुलदार को पिंजरे में कैद करने व ट्रेंकुलाइज किए जाने के प्रयास किए गए थे। अब गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत पौड़ी रेंज नागदेव के डोभाल ढांढरी में गुलदार को मारने के आदेश प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने जारी किए हैं। रेंजर अफसर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभागीय शूटर पंकज नेगी को गांव में तैनात कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुंदर लाल मुयाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की थी। इस मौके पर स्थानीय विनोद दनोसी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।