{"_id":"6a4a4d40a0fa70eed70636aa","slug":"pauri-etc-road-in-disrepair-for-a-year-department-merely-dumps-soil-to-call-the-job-done-pauri-news-c-51-1-pri1002-114959-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एक साल से बदहाल पड़ा पौड़ी ईटीसी, विभाग ने मिट्टी डालकर कर ली इतिश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एक साल से बदहाल पड़ा पौड़ी ईटीसी, विभाग ने मिट्टी डालकर कर ली इतिश्री
Sun, 05 Jul 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय के पौड़ी - कोटद्वार एनएच पर ईटीसी के पास बीते साल की आपदा में खराब हुई सड़क आज तक भी नहीं बन पाई। जिला प्रशासन की लापरवाई पर नगरवासियों ने नाराजगी जताई है। कहा कि एनएच ने सड़क पर मिट्टी डालकर सड़क सुधारीकरण की इतिश्री कर ली।
नगरवासी राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सुदेश बिष्ट आदि ने बताया कि ईटीसी के पास सड़क बीते साल बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर बने गड्ढों में कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दौरान इस जगह पर सड़क लगातार धंस रही है जबकि विभाग केवल मिट्टी भरकर निर्माण कार्य से पल्ला झाड़ रहा है। बताया कि बीते दिनों जनता मिलन कार्यक्रम में इस समस्या को डीएम के समक्ष रखा गया था। तब डीएम ने एचएन के अभियंताओं को मौके पर भेजकर सुधारीकरण के निर्देश दिए थे लेकिन एनएच ने सड़क पर मिट्टी डालकर केवल मार्ग को समतल किया। बीते दिनों बारिश होने के बाद सड़क की स्थिति फिर से बदहाल हो गई है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है।
क्या कहते हैं नगरवासी
- करीब एक साल होने को है, लेकिन आज तक भी ईटीसी के पास खस्ताहाल सड़क को ठीक नहीं किया जा सका। अधिकारियों से शिकायत करते थक गए हैं। - केदार सिंह गुसाईं, निवासी अपर चोपड़ा।
विज्ञापन
- शहर के भीतर ही एनएच की स्थिति ऐसी बनीं हुई है कि सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। अंधा मोड़ होने के चलते कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जिला प्रशासन को इसे जल्द दुरुस्त करना चाहिए। -अनूप रावत, पूर्व सभासद वार्ड -10।
क्या कहते हैं अधिकारी
- विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत शुरू की जा रही। लेकिन गदेरे से सटे होने के चलते सड़क का कुछ हिस्सा लगातार धंस रहा है। ऐसे में इसका निर्माण कौन विभाग करेगा यह असमंजस की स्थिति बनीं हुई है। - राजवीर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता, एनएच श्रीनगर।