फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri B team won the volleyball competition

पौड़ी बी टीम ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

Fri, 19 Nov 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Pauri B team won the volleyball competition
पौड़ी में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : PAURI
जिला मुख्यालय पौड़ी में स्पोर्ट्स क्लब पौड़ी की ओर से तीन दिवसीय जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पौड़ी बी टीम के नाम रहा। जीआईसी पैडुल की शिक्षिका बबीता रावत व जीआईसी चौंरा की शिक्षिका वर्षा को विद्यालयी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कंडोलिया मैदान में आयोजित जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी व पालिका सभासद विक्रम सिंह रावत ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पौड़ी ए व पौड़ी बी टीम के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी बी टीम विजेता बनी। इसके बाद बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी व केंद्रीय विद्यालय पौड़ी की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में केवी पौड़ी की टीम ने जीत हासिल की। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका बिजल्वाण ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक संतोष कुमार, स्पोर्ट्स क्लब पौड़ी के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिव हीरा सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमल रावत, आशीष नेगी, शैलेंद्र रौथाण, उमा रौथाण, जगमोहन बिष्ट, प्रियंका, सारिका, रचना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed