{"_id":"5f3aad188ebc3e3cd309ffc1","slug":"pauri-anurag-tops-uttarakhand-in-east-madhyama-pauri-news-drn3533651155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी के अनुराग ने किया पूर्व मध्यमा में उत्तराखंड टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी के अनुराग ने किया पूर्व मध्यमा में उत्तराखंड टॉप
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड परीक्षा टॉपर अनुराग बडोला।
- फोटो : PAURI
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पौड़ी जिले के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है। संस्कृत शिक्षा की पूर्व माध्यमा (हाईस्कूल) परीक्षा में जिले के अनुराग बडोला ने उत्तराखंड में टॉप किया है। पूर्व माध्यमा में जिले के चार व उत्तर मध्यमा में पांच छात्रों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है।
सोमवार को उत्तराखंड संस्कृत शिक्षापरिषद ने बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिषद की बोर्ड परीक्षा में जिले के ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी पौड़ी के अनुराग बडोला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया है। इसी विद्यालय के मयंक मलासी ने 85.2 फीसदी अंकों के साथ राज्य की मेरिट सूची में तीसरा, रजत कोठारी ने 81.2 फीसदी अंकों के साथ छठवां, श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग (पौड़ी) के भावेश श्रोत्रिय ने 80.4 फीसदी अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया। उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी पौड़ी के आदित्य टोडरिया ने 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड में तीसरा, स्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय स्वर्गाश्रम पौड़ी के कुश जोशी ने 83.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा, लव जोशी ने 82.4 फीसदी अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी पौड़ी के अरुण नवानी 81.8 प्रतिशत अंकों के साथ पाकर छठे और सुुखदेव चमोली 81.4 फीसदी अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक डा. बाजश्रवा आर्य, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जुयाल, शिक्षक रौशन गौड़ ने खुशी जताई।
मेरिट सूची में आए संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी के 6 छात्र
पौड़ी। संस्कृत शिक्षा की बोर्ड परीक्षा में ब्रिगेडियर विद्याधरजुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी पौड़ी के 6 छात्रों ने स्थान बनाया। विद्यालय के अनुराग बडोला ने जहां पूर्व माध्यमा में प्रदेशटॉप किया वहीं विद्यालय के दो अन्य छात्र पूर्व माध्यमा परीक्षा के टॉपटेन में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उत्तर माध्यमा परीक्षा में भी विद्यालय के तीन छात्रों ने राज्य की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
संस्कृत को उबारने के हों सामूहिक प्रयास : अनुराग
पौड़ी। पूर्व मध्यमा में उत्तराखंड टॉपर अनुराग संस्कृत शिक्षा की उपेक्षा से आहत हैं। संस्कृत शिक्षा के उन्नयन को लेकर अनुराग में कुछ कर गुजरने की ललक है। अनुराग ने कहा कि संस्कृत को उबारने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। संस्कृत शिक्षा में उच्च शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक बनने के बाद संस्कृत शिक्षा, उसके प्रचार-प्रसार व विस्तार के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। जिले के चौंदकोट पट्टी स्थित माल्ड बड़ा अनुराग का मूल गांव है। टॉपर के पिता बालकृष्ण बडोला सहारनपुर यूपी में इलेक्ट्रिीशियन हैं जबकि माता कल्पेश्वरी बडोला गृहणी हैं।
उत्तर मध्यमा में अमन प्रदेश में दूसरे स्थान पर
जोशीमठ। संस्कृत शिक्षा की बोर्ड परीक्षा में बदरीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय के सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य आचार्य राम दयाल मेंदुली ने बताया कि जोशीमठ के उत्तर मध्यमा के अमन सेमवाल ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में संतोष कुमार प्रदेश में छठे स्थान पर रहे। संवाद