{"_id":"5f47dc448ebc3e0bfa2a63cf","slug":"outrage-over-transfer-of-revenue-sub-inspector-pauri-news-drn3543546117","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व उपनिरीक्षक के तबादले से जनता में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व उपनिरीक्षक के तबादले से जनता में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। तहसील चौबट्टाखाल के पोखड़ा क्षेत्र में सेवारत राजस्व उपनिरीक्षक का तबादला धुमाकोट किए जाने पर क्षेत्रीय जनता ने आक्रोश जताया है। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व उपनिरीक्षक का तबादला वापस लिए जाने की मांग की है।
तहसील चौबट्टाखाल के पोखड़ा क्षेत्र में कुलदीप रावत राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर सेवारत थे। उनका स्थानांतरण तहसील धुमाकोट किया गया है। उनके तबादले से क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन कर तबादला वापस लिए जाने की मांग की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान ऐरोली तल्ली बसंती देवी, ग्रामीण रामपाल सिंह, अमर बिष्ट व धर्मेंद्र पंत ने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक ने कोरोना महामारी के दौरान अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही अन्यत्र क्षेत्रों में लगातार बेहतर सेवाएं दी हैं, लेकिन उन्हें सम्मानित किए जाने की जगह दूरस्थ क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस अवसर पर सुनील कुमार, विवेक रावत, विक्रम चौहान, मातवर सिंह, नरेंद्र, धर्मपाल व दामोदर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे।