फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   our uttrakhand on paper

उत्तराखंड की सुंदरता को कागज पर उकेरा

Sun, 08 Nov 2015 07:19 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sun, 08 Nov 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कालेज दोमटखाल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की सुंदरता को कागज पर अपनी कल्पनाओं के रंग भरकर दर्शाया। पेंटिंग में पहाड़ के ग्रामीण परिवेश को भी सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय सिंह कठैत ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के उद्देश्य पर रोशनी डाली। छात्र-छात्राओं से इसके विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में सौरभ ने उत्तराखंड में स्वच्छ पर्यावरण को दर्शाया। राकेश ने अपनी पेंटिंग में पहाड़ के नैसर्गिक सौंदर्य को प्रदर्शित किया। शैलजा ने सुरक्षित ग्रामीण परिवेश को उकेरा।
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यालय में ‘सुरक्षित और सुंदर उत्तराखंड’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड एक सुरक्षित राज्य बताया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के आयोजन में मो. शमीम, रजनीश शाह, देवेंद्र रावत, सत्य प्रकाश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed