फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One person died after falling in a ditch

खाई में गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Mon, 25 Apr 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
One person died after falling in a ditch
कोतवाली पौड़ी के पाबौ चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पाबौ चौकी क्षेत्र स्थित चिपलघाट के मिलई गांव निवासी दीपक पोखरियाल (42) पुत्र स्व. जगदीश पोखरियाल का शव गांव के रास्ते में खाई से बरामद हुआ है। बताया गया कि रविवार रात दीपक गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की, तो लोगों ने देखा कि गांव के रास्ते की खाई में दीपक मृत पड़ा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। दीपक पोखरियाल चिपलघाट में फास्टफूड की दुकान से अपनी आजीविका चलाता था। कोतवाल विनोद गुर्साइं ने बताया कि मिलई निवासी दीपक पोखरियाल की मौत प्रथम दृष्टया खाई में गिरने से होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed