{"_id":"6ada0c3f9e099079090c2f8d","slug":"one-of-the-petrol-pump-machines-is-out-of-order-leading-to-wait-times-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127698-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पेट्रोल पंप की एक मशीन खराब, करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पेट्रोल पंप की एक मशीन खराब, करना पड़ रहा इंतजार
Thu, 22 Oct 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो -
श्रीनगर। शहरी क्षेत्र के मध्य स्थित जीएमओयू पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंप पर पेट्रोल भरने वाली एक मशीन खराब है और एक ही मशीन संचालित हो रही है। इससे वाहन चालकों को पेट्रोल भरवाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने वाली एक मशीन करीब चार-पांच महीनों से खराब पड़ी है। ऐसे में दूसरी मशीन से ही पेट्रोल का वितरण किया जा रहा है। लंबे समय से मशीन खराब होने के कारण समस्या बनी हुई है लेकिन अब तक मशीन ठीक नहीं हो पाई है। सुबह के समय पेट्रोल भरवाने के लिए अधिक वाहन पहुंचने से कतारें और लंबी हो जाती हैं। इससे लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए समय पर पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। जीएमओयू पेट्रोल पंप श्रीनगर के प्रभारी राजेंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि पेट्रोल भरने वाली एक मशीन करीब चार-पांच महीनों से खराब है। मशीन की खराबी के संबंध में उच्चाधिकारियों को शिकायत कर दी गई। संवाद