फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One killed, two injured in accident

कार दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Sat, 02 Jul 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in accident
पौड़ी-डुंगरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

देहरादून से शुक्रवार को किसी काम को लेकर चार युवा कार से विकास खंड पौड़ी के डुंगरी गांव से आए थे। यहां वह स्थानीय रिजॉर्ट में रुके थे। शनिवार को देहरादून लौटते समय एक स्थानीय युवा की बाइक लेकर दो दोस्त आगे चल रहे थे। उनके पीछे कार में तीन लोग आ रहे थे। पौड़ी-डुंगरी मोटर मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे वाली सड़क पर पलट गई। कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए। बाइक सवार दो युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का उपचार चल रहा है। प्रभारी कोतवाल पौड़ी महेश रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में अतुल बिष्ट उर्फ थापा निवासी नेशविला रोड देहरादून की मौत हो गई है। उन्होंने बताया दुर्घटना में चालक सागर पैन्यूली नेशविला रोड देहरादून और अतुल नौडियाल निवासी भीमली तल्ली पौड़ी घायल हो गए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed