{"_id":"682cba1d16b3508cca0975c4","slug":"on-the-birth-anniversary-of-sumitranandan-pant-his-literary-contribution-was-remembered-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-695548-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर उनके साहित्यिक योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर उनके साहित्यिक योगदान को किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग की ओर से कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती के अवसर पर साहित्य में उनके योगदान को याद किया और उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
वक्ताओं ने उनके प्रकृति प्रेम एवं जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके काव्य सोपानों की भूमिका के बारे में बताया। विभागाध्यक्षा प्रो. गुड्डी बिष्ट पंवार ने कहा कि सुमित्रानंदन पंत की कविताओं में मानवतावाद सर्वोपरि है, जिसकी वर्तमान समय में जरूरत महसूस की जा रही है। इस अवसर पर शोधार्थी राकेश तथा दिवाकर साहू ने ‘पल्लव’ संग्रह की कविताओं का वाचन किया। कार्यक्रम में डॉ. अनूप सेमवाल, डॉ. सविता मैठाणी, डॉ. गौरीश नंदिनी काला, शोधार्थी शुभम थपलियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद