फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Okhluyan villagers protest at DM office

डीएम कार्यालय पर ओखल्यूं के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Okhluyan villagers protest at DM office
ब्लाक खिर्सू के ग्राम पंचायत सिंगोरी के ओखल्यूं के ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित नहीं करने पर आक्रोश जताया और डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। वहीं एडीएम पौड़ी ने ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग के अधिकारियों को सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने कहा कि ओखल्यू गांव में एक अक्तूबर को गुलदार ने एक किशोर को मार डाला था। तब से कई बार गुलदार गांव के समीप देखा जा चुका है लेकिन वन विभाग अभी तक गुलदार को पकड़ नहीं पाया। ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारे जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उनकी जान से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया और अपर जिलाधिकारी पौड़ी डा. एसके बरनवाल को ज्ञापन सौंपा। डा. बरनवाल ने वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रदर्शन करने वालों में मीना देवी, सुमन नेगी, निधि, संगीता देवी, यशोदा देवी, मालती देवी, राहुल कुमार, प्रेमलाल और जगमोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed