फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Objection to live broadcast of Aarti of Badrinath's sanctum

बदरीनाथ के गर्भगृह की आरती के लाइव प्रसारण पर आपत्ति

Wed, 14 Jul 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Objection to live broadcast of Aarti of Badrinath's sanctum
तीर्थपुरोहित समाज ने श्री बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह की आरती के लाइव प्रसारण पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध बताते हुए देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्याधिकारी को ज्ञापन भेजकर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने गर्भगृह के लाइव प्रसारण को आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा स्थापित मान्यताओं के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि गर्भगृह हर मंदिर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। बदरीनाथ धाम के गर्भगृह का सीधा प्रसारण किया जाना करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भक्ति से खिलवाड़ है। संगठन ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड व्यवस्थाओं में सुधार के लिए गठित किया गया है। यदि धार्मिक विधानों में बोर्ड हस्तक्षेप करता है तो यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भक्ति पर कुठाराघात होगा। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, सचिव श्रीकांत बडोला, उपाध्यक्ष आशीष कोटियाल, हरिओम उनियाल, प्रफुल्ल पंचभैया, प्रदीप भट्ट, राकेश रैवानी, सतीश राजपुरोहित, राकेश कर्नाटक, सौरभ पंचभैया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed