{"_id":"5e0f72768ebc3e880c79d912","slug":"nss-camps-are-being-run-due-to-lack-of-budget-pauri-news-drn33155776","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभावों के बीच आयोजित हो रहे एनएसएस शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभावों के बीच आयोजित हो रहे एनएसएस शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में इन दिनों एनएसएस के विभिन्न सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन ये सभी शिविर बजट के अभावों में संचालित किए जा रहे हैं। शिविरों के आयोजन के लिए विगत दो वर्षों से बजट ही नहीं मिला है। जिससे कार्यक्रम अधिकारियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
शुक्रवार को एनएसएस के मंडलीय सलाहकार डॉ मदन मोहन नौडियाल ने चार जगह लगे शिविरों का औचक निरीक्षण किया। जनता इंटर कालेज परसुंडाखाल का शिविर कांडई तल्ली, जनता इंटर कालेज जखेटी का शिविर राउमावि अगरोड़ा, जीआईसी पौड़ी नगर का शिविर राउमावि बैंग्वाड़ी और जीआईसी ओजली का शिविर जीआईसी निसणी में संचालित किया जा रहा है। डॉ नौडियाल ने इन शिविरों का निरीक्षण कर स्वयंसेवियों को एनएसएस, उसके उद्देश्य, स्वयंसेवी की भूमिका और जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से शिविरों के आयोजन के लिए दो वर्ष से बजट नहीं दिया जाना चिंताजनक है। लेकिन इसका सकारात्मक पहलू यह है कि एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी स्वयं के संसाधनों से शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शिविरों में कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी, नवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।