फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Now there will be weekly closure in Srinagar market on Friday

अब शुक्रवार को रहेगी श्रीनगर बाजार में साप्ताहिक बंदी

Sun, 12 Sep 2021 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Now there will be weekly closure in Srinagar market on Friday
नगर व्यापार सभा की आम बैठक में पूर्व की भांति शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। साथ ही नियम का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यापारी पर 500 से 5000 आर्थिक दंड के साथ ही व्यापार सभा से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल की अध्यक्षता में व्यापार सभा की आम बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सभी व्यापारियों ने रविवार के स्थान पर पूर्व की भांति शुक्रवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया है। तय किया गया कि जो दुकानें नियमों के विरुद्ध साप्ताहिक बंदी के दौरान खुली रहेंगी उनको प्रथम शुक्रवार को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। दूसरे शुक्रवार को 500, तीसरे पर 1000 व चौथे शुक्रवार को 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही उसे व्यापार सभा से निष्कासित किया जाएगा। बैठक में पूर्व व्यापार सभा से हिसाब लिए जाने पर एक सप्ताह या 10 दिन के भीतर 10 व्यक्तियों की कमेटी गठित की जाएगी। इसके पास पूर्व व्यापार सभा की ओर से पुराना हिसाब सौंपा जाएगा। बैठक में व्यापार सभा की ओर से किराए पर दी गई दुकानों के संचालक भी मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस मौके पर जन उड़ान संस्था के अध्यक्ष कुशलानाथ व्यापार सभा को ज्ञापन सौंपकर श्रम कानून का पालन करने और दुकानों में काम करने वाले श्रमिकों को उचित मानदेय के साथ साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की मांग की। बैठक में जयदेव सडाना, वासुदेव कंडारी, अमित बिष्ट, सुजीत अग्रवाल, प्रकाश सती, वरुण कपूर, आशीष सडाना, कुंवर सिंह पंवार, शंकरमणि मिश्रा, दिनेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed