फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   notification

दो वर्ष मिलेगा न्यूनतम वेतन, बढ़ाई भी जा सकेगी प्रोबेशन की अवधि

विज्ञापन
notification
जम्मू। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में सरकारी विभागों में नई भर्तियों के लिए सरकार ने प्रोबेशन व अवधि नियमों 2020 की बुधवार को अधिसूचना जारी की। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के तहत जम्मू-कश्मीर प्रोबेशनर और अवधि नियम 2020 में सेवा, वेतन और भत्तों की शर्तों को तय किया गया है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के निर्देश पर जारी अधिसूचना के तहत नई भर्ती में कोई भी व्यक्ति तब तक पुष्टिकरण नहीं माना जाएगा जब तक वह ऐसी सेवा या वर्ग में दो साल की अवधि प्रोबेशनर के तौर पर व्यतीत नहीं करता। तय प्रोबेशन अवधि में नाकाम रहने वाले लोगों की प्रोबेशन अवधि को दो ओर साल बढ़ाया जाएगा। हालांकि प्रोबेशन अवधि में कर्मचारियों को नियमों के तहत न्यूनतम वेतन ग्रेड दिया जाएगा। प्रोबेशन अवधि में अगर तय योग्यता या टेस्ट पास करने की शर्त को पूरा नहीं करता तो कर्मचारी को सेवा मुक्त किया जा सकता है। प्रोबेशन की अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने पर व्यक्ति को वार्षिक इंक्रीमेंट, डीए, हाउस रेंट भत्ता, सिटी भत्ता व सरकार की तरफ से समय-समय पर मंजूर अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed