फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Notice issued to former head of Gram Panchayat Ghandalu

Pauri News: ग्राम पंचायत घंडालू के पूर्व प्रधान को जारी हुआ नोटिस

Wed, 04 Dec 2024 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to former head of Gram Panchayat Ghandalu

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड द्वारीखाल की ग्राम पंचायत घंडालू के पूर्व ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। डाॅ. चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधान का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पूर्व प्रधान पर पंचायत भवन के लिए चयनित भूमि विवादित होने व खाता-खतौनी ग्राम पंचायत के नाम नहीं होने के बावजूद उक्त भूमि पर सुरक्षा दीवार व पुश्ता निर्माण कर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप हैं।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत घंडालू निवासी शिव सिंह रावत ने 23 मार्च 2023 को एक शिकायती पत्र सीडीओ पौड़ी को भेजा था। पत्र में ग्रामीण रावत ने बताया था कि घंडालू में पंचायत भवन निर्माण के लिए 10 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी। लेकिन धनराशि का सदुपयोग नहीं किया गया। जनवरी 2023 को पंचायतीराज विभाग ने धनराशि लौटाने के लिए प्रधान को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च 2023 को धनराशि लौटा दी गई थी। इसके बाद विधायक निधि से पंचायत भवन के लिए चयनित भूमि पर सुरक्षा दीवार व पुश्ता निर्माण कार्य करवाया गया। जबकि वह भूमि विवादित थी और उस भूमि का खाता-खतौनी भी पंचायत के नाम दर्ज नहीं थी। इस पर धनराशि खर्च कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

डीडीओ पौड़ी ने प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी थी। जांच में पाया गया कि पंचायत भवन की भूमि पर विधायक निधि से सुरक्षा दीवार व पुश्ता निर्माण में 1 लाख 13 हजार की धनराशि खर्च की गई है। डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि पूर्व प्रधान घंडालू राजेंद्र सिंह को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। कहा, पूर्व ग्राम प्रधान का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed