फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Not Kolta, now railway station will be built in Janasu

कोल्टा नहीं, अब जनासू में बनेगा रेलवे स्टेशन

Sat, 20 Jun 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Not Kolta, now railway station will be built in Janasu
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना में पौड़ी को भी एक रेलवे स्टेशन की नई सौगात मिल गई है। पहले देवप्रयाग से जनासू के बीच कोल्टा में अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन प्रस्तावित था, लेकिन परीक्षण करने पर इसके निर्माण के लिए कोल्टा की भूमि मानकों के अनुरुप नहीं निकली। ऐसे में रेलवे ने अब जनासू में खुले रेलवे स्टेशन निर्माण को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

परियोजना के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और एडीएम पौड़ी डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि देवप्रयाग और जनासू के बीच रेलवे 15 किलोमीटर लंबी सुरंग बना रहा है। सुरंग में पहले आठ किलोमीटर के दायरे में भूमिगत लग्जरी रेलवे स्टेशन प्रस्तावित था। लेकिन अब जनपद पौड़ी के जनासू में 13 हेक्टेयर भूमि पर नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। डॉ. बरनवाल के अनुसार स्टेशन से जनपद टिहरी के लक्ष्मोली-बागवान क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed