फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   New academic session started in NIT Uttarakhand

एनआईटी उत्तराखंड मेें नया शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Thu, 04 Aug 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
New academic session started in NIT Uttarakhand
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड में पूर्ण रुप से ऑफलाइन मोड में कक्षाएं संचालित होने लगी हैं। दो साल से संस्थान में कोरोना संक्रमण के चलते कक्षाओं का संचालन ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में हो रहा था।
विज्ञापन

भक्तियाना स्थित एनआईटी में नए शैक्षणिक का शुभारंभ हो गया है। संस्थान में बीटेक द्वितीय से अंतिम वर्ष और एमटेक अंतिम वर्ष की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में संचालित होने लगी है। सत्र से संस्थान में ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होने के कारण जुलाई अंत से ही यहां छात्रों का आगमन शुरू हो गया था। संस्थान के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि अब कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिए जाने से इस सत्र की सभी कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ ऑफलाइन माध्यम में संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रो. अवस्थी ने बताया कि छात्रों के रहने के लिए संस्थान के अंदर स्थित छात्रावासों में आवश्यकतानुसार समुचित व्यवस्था कर ली गई है। मेस एवं कैंटीन भी संचालित हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि से छात्रों को अध्ययन और प्रायोगिक कार्यों के लिए आईटीआई व पॉलीटेक्निक के बीच फैले परिसर में आवागमन के लिए शक्ति विहार होते हुए एक वैकल्पिक मार्ग भी तलाश कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed