फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Neural network helps in solving problems

समस्याओं के समाधान में मदद करता है न्यूरल नेटवर्क

Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Neural network helps in solving problems
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के कंप्यूटर साइंस व जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने कृत्रिम न्यूरल नेटवर्क पर विस्तार से चर्चा की। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रो. पपेंद्र कुमार ने कहा कि कृत्रिम न्यूरल नेटवर्क (एएनएन) असल मस्तिष्क की नकल करके समस्या के समाधान करने में मदद करता है। बताया कि जिस तरह मस्तिष्क नई समस्याओं को हल करने के लिए पिछले अनुभव से प्राप्त जानकारी को लागू करता है, एक कृत्रिम न्यूरल नेटवर्क न्यूरान्स की एक प्रणाली का निर्माण कर सकता है। जो नए अनुभवों, वर्गीकरण और पूर्व अनुभवों के आधार पर भविष्यवाणी करने में सक्षम हो जाता है। विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान समय में जैव सूचना विज्ञान की महत्ता व उपयोगिता बहुत अधिक बढ़ गई है। कार्यशाला में नार्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका के डा. रजत एमानुएल, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. संजय गैरोला, डा. दीपक डंगवाल, कुंवर दीप नारायण सिंह, जोगेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed