फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Neetu Rawat of Jallu village of Pauri became a lieutenant colonel in the army

पौड़ी के जल्लू गांव की नीतू रावत सेना में बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल

Thu, 26 Aug 2021 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Neetu Rawat of Jallu village of Pauri became a lieutenant colonel in the army
लेफ्टिनेंट कर्नल नीतू रावत के कंधे पर स्टार सजाते उच्च सेना अधिकारी। - फोटो : PAURI
जिले की बेटी ने राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लाक स्थित जल्लू गांव की नीतू रावत सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गई हैं। वह वर्तमान में आर्मी अस्पताल कोलकाता में सेवारत हैं। बेटी की इस उपलब्धि से गांव, क्षेत्र, जिला व प्रदेशभर में खुशी की लहर है। लेफ्टिनेंट कर्नल नीतू को देश सेवा की प्रेरणा सेना से सूबेदार पिता गोविंद सिंह रावत (सेवानिवृत्त) से मिली। उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने नीतू को उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। कहा कि नीतू ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

थलीसैंण ब्लाक स्थित जल्लू गांव के मूल निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार गोविंद सिंह रावत की बेटी नीतू रावत सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गई हैं। नीतू का जन्म 25 मई 1979 में जालंधर में हुआ था। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय जालंधर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद परिवार सैनिक कालोनी बालावाला देहरादून शिफ्ट हो गया। जहां डीएवी से नीतू ने बीएससी नर्सिंग किया। वर्ष 2002 में सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने कमांड हॉस्पिटल बंगलूरू में चार वर्षीय प्रशिक्षण लिया, जिसके बाद वह सेना के मेडिकल कोर में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं देते हुए लेफ्टिनेंट बनीं। नीतू ने बच्चों की हार्ड सर्जरी का विशेष कोर्स भी सेना में रहते हुए किया है। नीतू अहमदाबाद, रांची, रामगढ़, आरआर दिल्ली में सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वह आर्मी अस्पताल कोलकाला में सेवारत हैं। नीतू की माता राजी देवी गृहणी हैं। छोटा भाई किशोर रावत पत्रकारिता कर रहा है। पिता सेवानिवृत्त सूबेदार गोविंद सिंह रावत ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed