फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NCC Academy Awardees

एनसीसी अकादमी के लिए संघर्ष करने वाले सम्मानित

Tue, 18 Aug 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
NCC Academy Awardees
एनसीसी अकादमी बचाओ समिति ने हाईकोर्ट का फैसला देवप्रयाग के पक्ष में आने पर श्री कोट माल्डा में सम्मान समारोह आयोजित किया। मंगलवार को आयोजित समारोह में अकादमी के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी अकादमी बचाओ समिति संयोजक पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार व अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने हाईकोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनता की जीत बताया। समिति ने पूर्व सैनिक व आप पार्टी संयोजक गबर सिह बंगारी की ओर से निभाई गई अहम भूमिका पर उनका विशेष अभिनंदन किया। इसके साथ ही पूर्व काबिना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री नैथानी ने सरकार से हाईकोर्ट के फैसले के अनुरूप एनसीसी अकादमी के लिए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू करने को कहा। वहीं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने एनसीसी मुद्दे पर राजनीति नहीं किए जाने को कहा। इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान , किशोर उपाध्याय सहित पूर्व विधायक शक्तिलाल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed