फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Names of many voters of Ward-5 Lower Bazaar missing from voter list, outrage

Pauri News: मतदाता सूची से गायब हुए वार्ड-5 लोअर बाजार के कई मतदाताओं के नाम, आक्रोश

Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Names of many voters of Ward-5 Lower Bazaar missing from voter list, outrage

विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव के तहत मुख्यालय के वार्ड पांच स्थित लोअर बाजार मोहल्ले के कई लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब रहे। जिस पर मतदाताओं ने खासी नाराजगी भी जताई। प्रशासन की इस लापरवाही पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई की मांग उठाई।



जिला पंचायत के पुराने सभागार में वार्ड पांच के मतदेय स्थल पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी रही। वहीं मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर कई मतदाता दिन भर अपने पोलिंग बूथ के बाहर खड़े रहे। प्रशासन की इस लापरवाही पर मतदाताओं ने आक्रोश जताया। कहा कि पालिका प्रशासक के करीब डेढ़ साल तक के समय अंतराल के बावजूद भी जिला प्रशासन मतदाताओं की सूची को अपडेट नहीं कर पाया। बताया कि बीएलओ को घर घर जाकर मतदाताओं के नाम आदि को अपडेट करना चाहिए था। लेकिन बीएलओ की इस लापरवाही का खामियाजा अब अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


- सुबह करीब साढ़े 10 बजे मतदेय स्थल पहुंचा। मतदाता सूची में जब नाम खंगाला गया तो पता चला कि मेरे नाम के साथ ही पूरे परिवार के सात सदस्यों का नाम ही सूची से गायब है। मेरी चौथी पीढ़ी लगातार
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न चुनावों में मतदान करती आ रही है। लेकिन इस बार पूरे परिवार का नाम ही मतदाता सूची से हटा दिया गया। - जावेद अखतर, वार्ड-5, निवासी लोअर बाजार।



- वोट देने आया तो यहां भी मतदाता सूची से मेरा व मेरी पत्नी का नाम गायब था। जिसके चलते हमें बैरंग ही लौटना पड़ा। - परवेज खान, वार्ड-5, निवासी लोअर बाजार।




- मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं था। ऐसा पहली बार हुआ। यह प्रशासन की लापरवाही है। बीएलओ को जिम्मेदारी से अपना कार्य करना चाहिए था। - नासिर, वार्ड-5, निवासी लोअर बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed