फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mushroom production training given to youth

युवाओं को दिया मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण

Sun, 17 Jul 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mushroom production training given to youth
नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की पहल पर युवाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। सिंह संस्था नागदेव पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं को मशरूम, उसके प्रकार, उत्पादन, विपणन को लेकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र पौड़ी से जुड़े युवाओं को सिंह संस्था नागदेव में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर केंद्र के जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि देश में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार अनेक स्तरों पर ठोस प्रयास कर रही है। युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर गांवों से दूर चले जाते हैं और शहरों में नौकरी करते हैं। युवा अपने अंदर के कौशल को विकसित कर स्वरोजगार इकाई का स्वामी बनकर अन्य युवाओं को भी रोजगार दे सकते हैं। प्रशिक्षक विपिन रावत ने युवाओं को मशरूम व उसके उत्पादन की विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशरूम हमारे आहार का सदियों से ही अहम अंग रहा है। पहले मशरूम सिर्फ बरसात के मौसम में प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होता था लेकिन आधुनिक युग में मशरूम का उत्पादन सालभर किया जा रहा है। कहा कि मशरूम उत्पादन आज वर्षभर आय प्राप्त करने का अच्छा संसाधन बन चुका है। युवा इस क्षेत्र में कार्य कर कम लागत में स्वरोजगार की इकाई प्राप्त कर सकते हैं। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अजय कुमार ने कहा कि युवा इस क्षेत्र में सफल प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षक के रूप में भी अपना रोजगार प्राप्त कर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कविता पंवार ने किया। इस अवसर पर पारस रावत, हरिओम, वर्षा नेगी, शालिनी पटवाल, युवा मंडल सदस्य संदीप, विकास रावत, सूरज रावत, अभिषेक रावत, प्रियांशु चमोली और राहुल भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed