फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mushroom production begins in Pauri, providing employment to women's groups

Pauri News: पौड़ी में मशरूम उत्पादन शुरू, महिला समूहों को मिला रोजगार

Fri, 15 May 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 15 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Mushroom production begins in Pauri, providing employment to women's groups
- शीतकाल में यूनिट में किया जाएगा शिटाके मशरूम का उत्पादन
विज्ञापन

पौड़ी। ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत विकासखंड पौड़ी में मशरूम उत्पादन शुरु हो गया है। संकेत स्वायत्त सहकारिता की ओर से स्थापित हिलांस मशरूम इकाई में अब गर्मियों के मौसम में भी ताजा और स्थानीय स्तर पर उत्पादित बटन मशरूम हर समय मिलेगा। इस पहल से महिला समूहों को नियमित रोजगार मिला है। महिलाएं बैग तैयार करने, स्पॉनिंग, तापमान व नमी प्रबंधन, हार्वेस्टिंग, ग्रेडिंग और पैकेजिंग जैसे कार्यों को कर रही हैं। पौड़ी की अनुकूल जलवायु का लाभ उठाते हुए यहां बटन मशरूम उत्पादन किया जा रहा है। जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान इसका उत्पादन चुनौतीपूर्ण रहता है वहीं पौड़ी में इसका उत्पादन सफलतापूर्वक किया जाने लगा है। शीतकाल में इसी यूनिट में शिटाके मशरूम उत्पादन की भी योजना है जिससे सालभर उत्पादन जारी रहेगा। रीप परियोजना के सहयोग से तैयार इस इकाई में दो उत्पादन यूनिट स्थापित की गई हैं। पहली यूनिट में 500 बटन मशरूम बैग लगाए गए जिनका सफल उत्पादन शुरू हो चुका है। वर्तमान में प्रतिदिन मशरूम की हार्वेस्टिंग कर स्थानीय बाजार में आपूर्ति की जा रही है। बेमौसमी उत्पादन होने से बाजार में मशरूम की बेहतर कीमत मिल रही है। स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट, केटरिंग व्यवसायी और शादी समारोह में इसका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। इकाई ने अब तक एक हफ्ते में 157 किलोग्राम मशरूम बेचा है।




क्या कहते हैं अधिकारी

- सुबह हार्वेस्टिंग के बाद उसी दिन उपभोक्ताओं तक ताजा गुणवत्तायुक्त और केमिकल-फ्री मशरूम पहुंचाया जा रहा है। दूसरी यूनिट में करीब 700 अतिरिक्त मशरूम बैग लगाए जा रहे हैं जिससे पूरे साल बाजार में मशरूम की नियमित आपूर्ति की जाएगी।- कुलदीप बिष्ट, परियोजना प्रबंधक रीप, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed