{"_id":"6ace276af18d8a649c0ceaef","slug":"draw-inspiration-from-the-ideals-of-lord-rams-life-mamgai-pauri-news-c-51-1-pri1002-116009-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम के जीवन के आदर्शों से लें प्रेरणा : ममगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम के जीवन के आदर्शों से लें प्रेरणा : ममगाईं
Tue, 13 Oct 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
पौड़ी। रामलीला की द्वितीय संध्या का शुभारंभ शिव शंकर की स्तुति ‘ओंकार घन न न भव दिगंबरा’ से हुआ। इस दौरान कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। ताड़का के अभिनय में नीरज नेगी ने खूब वाहवाही बटोरी।
मुख्य अतिथि बीआरएमएस मॉडर्न स्कूल के प्रबंधक दामोदर दास ममगाईं ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से मर्यादित आचरण, अनुशासन की सीख मिलती है। वर्तमान समय में समाज को भगवान राम के जीवन के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। रामलीला में विश्वामित्र की भूमिका पारस, सुबाहू की कृष, मारीच की प्रज्जवल और अहिल्या की भूमिका वैभवी चमोली ने निभाई। वहीं राम की भूमिका में दीपक बिष्ट और लक्ष्मण की भूमिका में राहुल नेगी का अभिनय भी प्रभावशाली रहा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उमाचरण बर्थवाल, उपाध्यक्ष मनोज रावत अंजुल, सचिव राम सिंह रावत, सह सचिव शिव चंद गुलाटी, गणेश रावत, विक्रम गुसाईं आदि मौजूद रहे। संवाद