फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Municipal elections: Those smuggling liquor illegally will be monitored

निकाय चुनाव: अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर रहेगी नजर

Thu, 26 Dec 2024 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Those smuggling liquor illegally will be monitored

विज्ञापन
पौड़ी। नगर निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए पैसा या शराब बांटने वालों पर निर्वाचन विभाग की कड़ी निगरानी रहेगी। साथ ही चुनाव के दौरान शराब का प्रचलन रोकने के लिए आबकारी विभाग ने जिले में पांच टीमों का गठन किया है।जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह ने निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए नगर निगमों, नगर पालिका एवं नगर पचांयत क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी, भंडारण, परिवहन व बांटने पर रोकथाम लगाए जाने के लिए पांच निगरानी टीम गठित कर दी है। टीम आवंटित संबंधित क्षेत्र में नागरिक पुलिस, राजस्व व वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर चेकिंग अभियान चलाएगी। अंतरराज्जीय व अंतरजनपदीय प्रवेश मार्गों के अलावा वन विभाग के मार्ग व पार्क के अंदर सीमा व लिंक मार्गों इत्यादि पर जहां से अवैध मदिरा आने की आशंका रहेगी, वहां अनिवार्य रूप से चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा जिला आबकारी ने बताया कि शराब की दुकान पर चुनाव के प्रत्याशी द्वारा पर्ची का पासकोर्ड के द्वारा शराब बांटने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed