फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Moved tooth left in mouth, right tooth removed

हिलता दांत मुंह में छोड़ा, सही दांत निकाल दिया

Fri, 10 Dec 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Moved tooth left in mouth, right tooth removed
जिला चिकित्सालय के दंत रोग विभाग की डेंटल सर्जन ने एक आठ वर्षीय बच्ची का हिलता हुआ दांत मुंह में ही छोड़ दिया, जबकि दूसरा सही दांत निकाल दिया। साथ ही अस्पताल में मिलने वाली दवा के लिए उन पर बाहर से लिए जाने का दबाव बनाया गया। बच्ची के पिता की शिकायत पर चिकित्सालय के एमएस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार राकेश रमण शुक्ला की बेटी गौरांशी शुक्ला (8) को दांत हिलने व दर्द होने की शिकायत हुई तो राकेश उसे जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में ले गए। यहां डेंटल सर्जन ने दांत निकालने का सुझाव दिया। इस पर डॉक्टर ने गौरांशी का दांत निकाल दिया और आधा घंटे बाद मुंह की रुई निकालने के लिए कहा। घर आकर जब रुई हटाई तो पाया कि बेटी का हिलता हुआ दांत मुंह में ही है, जबकि मुंह में दूसरा सही दांत को निकाल दिया गया। इस पर उन्होंने पूरे मामले की शिकायत अस्पताल के एमएस से की। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रशांत जैन ने बताया कि मामले में डेंटल सर्जन से जानकारी ली गई तो सर्जन ने खराब दांत ही निकाला गया है यह बताया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवा का पूरा स्टॉक है। इस शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed