फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Mountain seats will not be reduced'

‘कम नहीं होने देंगे पहाड़ की सीटें’

Thu, 22 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
'Mountain seats will not be reduced'
उत्तराखंड में विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर भाजपा ने संजीदगी दिखाई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि परिसीमन में पहाड़ की सीटें कम नहीं होने दी जाएंगी। इसके लिए पार्टी गंभीरता से प्रयास करेगी। कौशिक ने कहा राज्य गठन की अवधारणा को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड में वर्ष 2025-26 में विधानसभा सीटों का परिसीमन होगा। पहाड़ के लोगों में सीटों के घटने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सीटों का परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होगा तो 2012 की तरह पहाड़ को नुकसान उठाना पड़ सकता है। तब पहाड़ पर विधानसभा की छह सीटें कम हुई थी। परिसीमन पर सवाल के जवाब में मदन कौशिक ने कहा कि पहले परिसीमन आयोग का गठन होने दीजिए। वह एक स्वतंत्र व स्वायत्त संस्था है। भाजपा का प्रयास रहेगा कि पहाड़ की सीटें कम न हों। मंडल मुख्यालय पौड़ी की उपेक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पौड़ी के विकास के लिए कार्य कर रही है। साढ़े चार सालों में पौड़ी का विकास तेजी से हुआ है। मंडल आयुक्त सहित मंडलीय अधिकारियों के पौड़ी में नहीं बैठने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित दिनों पर पौड़ी मुख्यालय में उपलब्ध रहते हैं। लगातार मुख्यमंत्रियों के बदले जाने पर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर बुरा प्रभाव पड़ने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में जोश है। उन्होंने कहा कि सभी में जगह-जगह कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed