फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mountain products will be given recognition at the national and international levels.

Pauri News: पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई जाएगी पहचान

Wed, 24 Dec 2025 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Mountain products will be given recognition at the national and international levels.
विधायक ने किया माल्टा प्रदर्शनी का अवलोकन, 250 काश्तकारों ने लगाई प्रदर्शन
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय के राजकीय प्रेक्षागृह में बुधवार को माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 250 काश्तकारों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।
माल्टा महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी ने करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए जिससे काश्तकारों की आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बने। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि माल्टा महोत्सव जैसे आयोजन काश्तकारों को नवाचार, गुणवत्ता सुधार एवं व्यावसायिक कृषि के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन



जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने बताया कि महोत्सव में जनपद के 250 काश्तकारों ने प्रदर्शनी लगाई गई है। इनमें 104 काश्तकारों ने माल्टा, 33 ने नींबू, 19 ने गलगल व 29 काश्तकारों ने नारंगी की प्रदर्शनी में सहभागिता की। माल्टा में भागेश्वरी देवी प्रथम, विकास गुसाईं द्वितीय, अंकित नेगी तृतीय, कागजी नींबू में विजयलक्ष्मी देवी प्रथम, राम सिंह द्वितीय, करम चंद्र सिंह, पंत लेमन में कमला देवी प्रथम, अजीत सिंह द्वितीय, चतर सिंह तृतीय, नारंगी में कुसुम देवी प्रथम, हरिओम द्वितीय, योगेंद्र सिंह तृतीय और गलगल में आशा देवी प्रथम, नरेंद्र सिंह द्वितीय व सुनीता देवी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed