फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Motorway collapsed, movement of heavy vehicles stopped

मोटर मार्ग धंसा, भारी वाहनों की आवाजाही बंद

Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Motorway collapsed, movement of heavy vehicles stopped
पौड़ी- देवप्रयाग मोटर मार्ग सीएमओ कार्यालय के समीप इस तरह हुआ क्षतिग्रस्त। - फोटो : PAURI
मुख्यालय पौड़ी में पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर सीएमओ कार्यालय के पास पुश्ता ढहने से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि बारिश से सड़क का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर मार्ग दुरुस्त होने तक इसपर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान देहरादून, ऋषिकेश से आने जाने वाले भारी वाहन कंडोलिया से होकर अपने गंतव्यों तक जाएंगे। दूसरी ओर श्रीनगर रोड़ पर कृषि विभाग के निमार्णाधीन भवन के आगे की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मलबा एक आवासीय मकान की छत पर गिरने से मकान खतरे की जद में आ गया है। वहीं निर्माणाधीन कृषि विभाग के भवन के आगे की सुरक्षा दीवार टूटने से मोहल्ले के करीब 40 परिवारों के लिए पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed