{"_id":"5e4d655d8ebc3ef294312dc5","slug":"more-than-one-thousand-employees-will-travel-to-maharali-pauri-news-drn3366999173","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारैली के लिए कूच करेंगे एक हजार से अधिक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारैली के लिए कूच करेंगे एक हजार से अधिक कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश व्यापी महारैली में शिरकत करने के लिए जिले से एक हजार से अधिक कर्मचारी बृहस्पतिवार को देहरादून कूच करेंगे। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की प्रांतीय कारिणी के आह्वान पर 20 फरवरी को देहरादून में महारैली का आयोजन होगा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सरकार की चुप्पी से कर्मचारियों में आक्रोश है।
जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने दो दिनों में विभिन्न विभागों में संपर्क अभियान के साथ ही बैठकों का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को लेकर न्यायालय की ओर से निर्णय देने के बाद भी सरकार विभागों में पदोन्नति पर लगी रोक नहीं हटा रही है। पदाधिकारियों ने बाल विकास, विकास भवन, ट्रेजरी, एआरटीओ, शिक्षा आदि विभागों में जाकर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों से महारैली में शिरकत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के जनपदीय संयोजक सीता राम पोखरियाल, अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, जयदीप रावत, मनोज काला, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे। संवाद