फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   More than 16 thousand teachers undergraduates in government schools of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में 16 हजार से अधिक शिक्षक अंडरग्रेजुएट

विज्ञापन
More than 16 thousand teachers undergraduates in government schools of Jammu and Kashmir
बडगाम जिले में सामुदायिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक। फाइल - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जहां एक ओर सरकार बच्चों को प्रदान की जाने वाली शिक्षा में सुधार लाने के लिए कई प्रयास किए जाने का दावा कर रही है वहीं प्रदेश में मौजूद सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की अच्छी खासी संख्या अंडरग्रेजुएट है। आंकड़ों के अनुसार सरकारी स्कूलों में करीब 16 हजार से अधिक शिक्षक अंडरग्रेजुएट हैं। अगर बच्चों के भविष्य को सुधारने वालों का हाल यह है तो बच्चों का क्या भविष्य हो सकता है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग और मानव संसाधन व विकास मंत्रालय की ओर से यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फ ॉर्मेशन सिस्टम फ ॉर एजुकेशन (यूडीआईएसई) द्वारा हर वर्ष पेश की जाने वाली रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 16077 ऐसे शिक्षक हैं जो ग्रेजुएट भी नहीं हैं। यूडीआईएसई के आंकड़ों के अनुसार विभाग में कुल 107445 शिक्षक हैं जिनमें से केवल 91368 शिक्षक हैं जिनकी क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन से ऊपर है।
विज्ञापन

विभाग के 102581 शिक्षक हैं जोकि नियमित आधार पर नियुक्त किए गए हैं जबकि 4864 शिक्षक कांट्रेक्ट बेस्ड हैं। इनमें से अगर श्रीनगर जिले की बात करें तो यूडीआईएसई रिपोर्ट के अनुसार जिले में विभाग में काम कर रहे 4459 शिक्षकों में से 407 शिक्षक अंडर ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलगाम में 3759 शिक्षकों में से 3492 शिक्षक ग्रेजुएट व उससे अधिक पढे़ लिखे हैं। अनंतनाग में 7977 में से 7258, शोपियां में 2114 में से 1895, पुलवामा में 4297 में से 3989 शिक्षक ग्रेजुएट व उससे अधिक पढे़ लिखे हैं। जबकि गांदरबल जिले में 2868 में से 2403 और बडगाम में 6152 में से 5565 शिक्षक ग्रेजुएट व उससे अधिक पढे़ लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed