फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Monsoon marathon runners will be under surveillance of drone cameras

ड्रोन कैमरों की निगरानी में रहेंगे मानसून मैराथन के धावक

Sat, 03 Aug 2019 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Monsoon marathon runners will be under surveillance of drone cameras
जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित पहले मानसून मैराथन पर ड्रोन कैमरों की कड़ी नजर रहेगी। प्रतियोगिता में निगरानी के लिए तीन ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। जो पूरे आयोजन के पल-पल को कैमरे में कैद करेंगे। मानसून मैराथन का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में जिला प्रशासन व रन टू लिव संस्था की पहल पर पहला मानसून मैराथन तीन वर्गों में आयोजित होगा। रविवार को सुबह सात बजे मैराथन का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा कंडोलिया खेल मैदान से किया जाएगा जिसका रामलीला मैदान में समापन। मैराथन ट्रैक पर 40 स्वयं सेवी तैनात रहेंगे। रुट पर वाटर प्वाइंट भी बनाए गए हैं। मैराथन की सुरक्षा को लेकर वायलेस सेट के साथ पुलिस टीमें मौजूद रहेगी। एंबुलेंस सेवा भी रुट पर लगाई गई हैं। शनिवार को संस्कृति भवन पेक्षागृह में पंजीकृत प्रतिभागियों को बैच नंबर व टी-शर्ट प्रदान की गई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, पर्वतारोही शीतल व योगेश गर्ब्याल, सीईओ मदन सिंह रावत, डीईओ केएस रावत आदि ने टी-शर्ट का प्रमोशन किया। डीएम गर्ब्याल ने कहा कि मानसून मैराथन जिले के खेल कलेंडर का हिस्सा बनने जा रहा है। कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण के आयोजन में विभिन्न विभागों व शहरवासियों ने विशेष योगदान दिया है। गर्ब्याल ने बताया कि मैराथन में 2 हजार धावकों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

ये हैं पुरस्कार
पौड़ी। मानसून मैराथन के पुरुष वर्ग में पहला स्थान पाने वाले धावक को 50 हजार और महिला वर्ग की विजेता को 25 हजार रुपए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। छात्र-छात्रा के सीनियर व जूनियर वर्ग में 5-5 हजार प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में 2 लाख 80 हजार के नगद पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मैराथन ट्रैक
पौड़ी। मानसून मैराथन तीन वर्गों में आयोजित हो रहा है। इसका पहला ट्रैक पुरुष वर्ग के लिए 21 किमी का है। जो कंडोलिया से शुरु होकर कांसखेत मोटर मार्ग पर शोभा स्थल के समीप से वापस रामलीला मैदान में संपन्न होगा। महिलाओं के लिए 10 किमी का ट्रैक है। सीनियर व जूनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं के लिए 4 किमी का ट्रैक बनाया गया है।
इस दौरान कांसखेत मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। जो आयोजन के संपन्न होने के बाद ही सुचारु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed