{"_id":"69d8eb1486e4a7e7bf03f2bc","slug":"mock-drills-in-srinagar-and-kirtinagar-ahead-of-chardham-yatra-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-121773-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चारधाम यात्रा से पहले श्रीनगर और कीर्तिनगर में मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चारधाम यात्रा से पहले श्रीनगर और कीर्तिनगर में मॉक ड्रिल
Fri, 10 Apr 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
श्रीनगर/ कीर्तिनगर। आगामी चारधाम यात्रा के लिए श्रीनगर और कीर्तिनगर में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान किसी भी आपदा या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए श्रीनगर और कीर्तिनगर पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित कर अपनी तैयारियों को परखा।
मॉक ड्रिल में तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य एजेंसियों ने भाग लिया। इस दौरान वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप कई आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। श्रीनगर में एसडीएम नूपुर वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए मॉक ड्रिल में सिरोहबगड़ क्षेत्र में भूस्खलन, टिहरी डैम से पानी छोड़े जाने पर गंगा घाटों में त्वरित निकासी, श्रीकोट क्षेत्र में वाहन दुर्घटना, भूकंप और अग्निकांड जैसी घटनाओं पर रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दुर्गम स्थानों से घायलों को सुरक्षित निकालने, स्ट्रेचर के जरिए शिफ्ट करने और मानव श्रृंखला बनाकर बचाव करने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। वहीं, कीर्तिनगर क्षेत्र में एसडीएम मंजू राजपूत के नेतृत्व में मलेथा और कीर्तिनगर में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित कर यातायात व्यवस्था को परखा गया।