{"_id":"ee62a644852e4d5b57524bba8713e7d3","slug":"mobile-thif-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर तीन लाख के मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर तीन लाख के मोबाइल फोन चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये से अधिक के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरों ने चोपड़ियूं में भी दो दुकानों के ताले तोड़ डाले।
विज्ञापन
इस मामले में राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पाबौ गांव निवासी आशीष कोठियाल की पाबौ बाजार के स्टेशन पर मोबाइल की दुकान है। आशीष को चोरी का पता सुबह दुकान पर आने पर चला।
आशीष कोठियाल ने बताया कि चोर दुकान से 3,37,887 रुपये के मोबाइल और अन्य सामान साफ कर ले गए हैं।
उन्होंने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
नायब तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया पाबौ बाजार में हुई चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर आशीष का कहना है कि उसने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर दुकान खोली है। उन्होंने पुलिस से चोरों का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन