{"_id":"5d29eb9f8ebc3e6cb47b29bc","slug":"missing-body-of-missing-man-hanged-from-tree-pauri-news-drn312783642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी स्थित वाल्मीकि बस्ती के लापता युवक का शव कोट ब्लाक के कांडई गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसका पोस्टमार्टम 14 जुलाई को किया जाएगा।
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोट ब्लाक के कांडई गांव से एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने जंगल में पेड़ पर टेलीफोन की तार से एक युवक का शव लटका पाया। शव पुराना होने के कारण ग्रामीण उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी जिला चिकित्सालय लाया गया। उसकी शिनाख्त पौड़ी स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई, जो जिला चिकित्सालय में सफाई कर्मी का काम करता था। बताया जा रहा है कि सुमित की नानी खांड्यूसैंण के ओजली गांव में रहती थी। वह कभी अपने घर तो कभी नानी के घर पर रहता था। वह छह जुलाई से लापता चल रहा था। उसकी परिजनों ने गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई थी। शनिवार को शव मिलने की सूचना पर युवक के जीजा व दीदी ने उसकी शिनाख्त की। सितोनस्यूं प्रथम के राजस्व उपनिरीक्षक विजय राम पंत ने बताया कि कोट ब्लाक के कांडई गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव सुमित कुमार (21) पुत्र सुखदेव लाल निवासी वाल्मीकि बस्ती पौड़ी का है। कहा कि युवक की मां पौड़ी से बाहर है, जिसके चलते पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के आत्महत्या या हत्या को लेकर मामले की जांच की जाएगी।