फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Minister accused of insulting Sumari representative, censure motion passed

Pauri News: मंत्री पर सुमाड़ी के प्रतिनिधि का अपमान करने का आरोप, निंदा प्रस्ताव किया पारित

Tue, 27 May 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Minister accused of insulting Sumari representative, censure motion passed
श्रीनगर। ग्राम सभा सुमाड़ी में मंगलवार को एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामवासियों ने मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत पर एनआईटी परिसर सुमाड़ी के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में ग्रामीणों के प्रतिनिधि के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने इसे ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार बताते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। सुमाड़ी के निवर्तमान प्रधान सत्यदेव बहुगुणा, विपुल जोशी, अनुज, शुभम, मनोज, रेखा देवी, अनीता देवी, राजेश आदि ने कहा कि बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सुमाड़ी गांव की ओर से भी एक प्रतिनिधि अपनी बात रखने हेतु बैठक में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया, जबकि ग्रामीणों ने एनआईटी के लिए 80 प्रतिशत भूमि निशुल्क दान दी है। इसके बाद गांव के प्रतिनिधि को सार्वजनिक रूप से बैठक से बाहर कर दिया गया। कहा यह न सिर्फ उस प्रतिनिधि का अपमान था, बल्कि पूरे सुमाड़ी गांव की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार है। इससे समस्त ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए मंत्री डाॅ. धन सिंह के व्यवहार पर आपत्ति जताई। उन्होंनेमांग की है कि मंत्री स्वयं सुमाड़ी गांव आकर ग्रामवासियों से इस विषय में संवाद करें और अपना पक्ष रखें। साथ ही ग्रामसभा ने यह भी निर्णय लिया कि यदि भविष्य में भी सुमाड़ी गांव की अनदेखी की जाती है, तो जनआंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा मंत्री से संपर्क नहीं हो पाया। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed