फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Met the Vice Chancellor and demanded solution to the problem

Pauri News: कुलपति से मिलकर समस्या समाधान की मांग रखी

Thu, 07 Aug 2025 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Met the Vice Chancellor and demanded solution to the problem
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद ने विवि के कुलपति से उनकी समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। कुलपति से मुलाकात से पहले परिषद के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। बैठक में कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए विवि प्रशासन से ठोस पहल किए जाने और कुलपति से भेंट करने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को अपराह्न बाद कुलपति से मुलाकात के दौरान विवि शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र फस्र्वाण ने कहा कि विवि के 148 दैनिक कर्मचारियों के समायोजन का मामला लटका हुआ है। साथ ही उन्होंने रेशनलाइजेशन रिव्यू कमेटी का गठन कर कर्मचारियों की पदोन्नति प्रकरण को सुलझाने की मांग की। इस मौके पर विवि शिक्षणेतर परिषद के उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिव रविंद्र सिलवाल आदि मौजूद रहे। विवि के कुलसचिव प्रो. आरके ढोडी ने कहा कि बैठक सकारात्मक तरीके से संपन्न हुई है। विवि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed