फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Memorandum regarding demands sent to the President

Pauri News: मांगों के संबंध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu, 24 Sep 2026 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 24 Sep 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
Memorandum regarding demands sent to the President
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत इन संगठनों से जुड़े लोगों ने एससी, एसटी, ओबीसी महिलाओं और वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग की।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुरेश मुयाल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे संगठन पदाधिकारी और सदस्यों ने महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों के कल्याण व अधिकारों के लिए 24 सूत्री मांग पत्र एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। सुरेश मुयाल ने कहा कि हमारी 50 प्रतिशत महिला आरक्षण, निजी क्षेत्र में आरक्षण और बैकलाग भर्ती, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मांगें शामिल हैं। देश के संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक न्याय और समान अवसर प्रदान करना जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में हर्षमणि, बीएल शाह, दिलशाद हुसैन, अमित खत्री, अनिल, गिरीश चंद्र आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed